खड़े हैं दिल में जो बर्ग-ओ-समर लगाए हुए

तुम्हारे हाथ के हैं ये शजर लगाए हुए

बहुत उदास हो तुम और मैं भी बैठा हूँ
गए दिनों की कमर से कमर लगाए हुए

अभी सिपाह-ए-सितम ख़ेमा-ज़न है चार तरफ़
अभी पड़े रहो ज़ंजीर-ए-दर लगाए हुए

कहाँ कहाँ न गए आलम-ए-ख़याल में हम
नज़र किसी के दर-ओ-बाम पर लगाए हुए

वो शब को चीर के सूरज निकाल भी लाए
हम आज तक हैं उम्मीद-ए-सहर लगाए हुए

दिलों की आग जलाओ कि एक उम्र हुई
सदा-ए-नाल-ए-दूद-ओ-शरर लगाए हुए

— Ahmad Mushtaq

More by Ahmad Mushtaq

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Mushtaq →

Sooraj Shayari

Shers of sooraj.

All Sooraj Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling