ये तअल्लुक़ तिरी पहचान बना सकता था

तू मिरे साथ बहुत नाम कमा सकता था

ये भी ए'जाज़ मुझे इश्क़ ने बख़्शा था कभी
उस की आवाज़ से मैं दीप जला सकता था

मैं ने बाज़ार में इक बार ज़िया बाँटी थी
मेरा किरदार मिरे हाथ कटा सकता था

कुछ मसाइल मुझे घर रोक रहे हैं वर्ना
मैं भी मजनूँ की तरह ख़ाक उड़ा सकता था

अब तो तिनका मुझे शहतीर से भारी है 'ख़याल'
मैं किसी वक़्त बहुत बोझ उठा सकता था

— Ahmad Khayal

More by Ahmad Khayal

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Khayal →

Ulfat Shayari Collection

Shers of ulfat shayari collection.

All Ulfat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling