उसे इक अजनबी खिड़की से झाँका

ज़माने को नई खिड़की से झाँका

वो पूरा चाँद था लेकिन हमेशा
गली में अध-खुली खिड़की से झाँका

में पहली मर्तबा नश्शे में आया
कोई जब दूसरी खिड़की से झाँका

अमर होने की ख़्वाहिश मर गई थी
जब इस ने दाइमी खिड़की से झाँका

में सब्ज़े पर चला था नंगे पाँव
सहर दम शबनमी खिड़की से झाँका

मुझे भाते हैं लम्हे इख़तितामी
में पहले आख़िरी खिड़की से झाँका

— Ahmad Khayal

More by Ahmad Khayal

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Khayal →

Eid Shayari Collection

Shers of eid shayari collection.

All Eid Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling