जुनूँ को रख़्त किया ख़ाक को लिबादा किया

मैं दश्त दश्त भटकने का जब इरादा किया

मैं नासेहान की सुनता हूँ और टालता हूँ
सो क़ुर्ब-ए-हुस्न छुटा और न तर्क-ए-बादा किया

महकते फूल सितारे दमकता चाँद धनक
तिरे जमाल से कितनों ने इस्तिफ़ादा क्या

हज़ार रंग में जल्वा-नुमा था हुस्न-ओ-जमाल
दिल और शोख़ हुआ उस को जितना सादा किया

वो दे रहा था तलब से सिवा सभी को 'ख़याल'
सो मैं ने दामन-ए-दिल और कुछ कुशादा किया

— Ahmad Khayal

More by Ahmad Khayal

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Khayal →

Irada Shayari

Shers of irada.

All Irada Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling