हर एक रंग धनक की मिसाल ऐसा था

शब-ए-विसाल तुम्हारा जमाल ऐसा था

हवा के हाथ पे छाले हैं आज तक मौजूद
मिरे चराग़ की लौ में कमाल ऐसा था

मैं चल पड़ा हूँ अंधेरे की उँगलियाँ था
में
उतरती शाम के रुख़ का जमाल ऐसा था

ज़रा सी देर भी ठहरा नहीं हूँ मौजों में
समय के बहर में अब के उछाल ऐसा था

वो सर उठाए यहाँ से पलट गया 'अहमद'
मैं सर झुकाए खड़ा हूँ सवाल ऐसा था

— Ahmad Khayal

More by Ahmad Khayal

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Khayal →

Taareef Shayari Collection

Shers of taareef shayari collection.

All Taareef Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling