ख़्वाब यूँँ ही नहीं होते पूरे

जान-आे-तन लगते हैं पूरे पूरे

रास आएगी मोहब्बत उस को
जिस से होते नहीं वादे पूरे

छोड़ आए तिरे हिस्से के दोस्त
हम ने मंज़र नहीं देखे पूरे

गुफ़्तुगू होश-रुबा है उस की
उस की बातें हैं सहीफ़े पूरे

हिज्र और रात तक़ाबुल में हैं
अश्क पूरे कि सितारे पूरे

याद हूँ आधा सा ख़ुद को 'अहमद'
नक़्श आईने में कब थे पूरे

— Ahmad Kamran

More by Ahmad Kamran

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Kamran →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling