झाड़ू बर्तन कर के छत पर बैठ गई

आख़िर इंसाँ है वो थक कर बैठ गई

मैं फिर ट्रेन के आगे जा कर लेट गया
जब वो पगली ट्रेन में जा कर बैठ गई

लोगों ने कितने मफ़्हूम निकाले हैं
इक लड़की क्या मेरे बराबर बैठ गई

जान से मैं जाऊँगा उस का क्या होगा
वो तो झूटी क़स्में खा कर बैठ गई

— Ahmad Azeem

More by Ahmad Azeem

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Azeem →

Aurat Shayari Collection

Shers of aurat shayari collection.

All Aurat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling