जो मिरी आरज़ू नहीं करता

उस की मैं जुस्तुजू नहीं करता

हिज्र-ए-जानाँ में अपने अश्कों से
कौन है जो वुज़ू नहीं करता

वो तो तेरा कलीम था वर्ना
सब से तू गुफ़्तुगू नहीं करता

सय्यद-उल-अम्बिया थे वो वर्ना
सब को तू रू-ब-रू नहीं करता

तेरी निस्बत मिली मुझे जब से
मैं कोई आरज़ू नहीं करता

हर घड़ी जिस की बात करता हूँ
मुझ से वो गुफ़्तुगू नहीं करता

दर-ब-दर यूँ नहीं भटकता मैं
जो फ़रामोश तू नहीं करता

हो नहीं पाती शा'इरी 'अफ़ज़ल'
नज़्र जब तक लहू नहीं करता

— Afzal Allahabadi

More by Afzal Allahabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Afzal Allahabadi →

Aansoo Shayari

Shers of aansoo.

All Aansoo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling