भूल कर भी न फिर मलेगा तू

जानता हूँ यही करेगा तू

देख आगे मुहीब खाई है
लौट आ वर्ना गिर पड़ेगा तू

दिल की तख़्ती पे नाम है तेरा
याँ नहीं तो कहाँ रहेगा तू

मेरे आँगन में एक पौदा है
फूल बन के महक उठेगा तू

रास्ते में कई दुकानें हैं
हर दुकाँ पर दिखाई देगा तू

मैं ने आँखों से जेब भर ली है
देखता हूँ कहाँ छपेगा तू

ख़ुश रखेंगी ये दूरियाँ तुझ को
क्या यूँ ही मुस्कुरा सकेगा तू

— Adil Mansuri

More by Adil Mansuri

Other ghazal from the same pen

See all from Adil Mansuri →

Gulshan Shayari

Shers of gulshan.

All Gulshan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling