बदन पर नई फ़स्ल आने लगी

हवा दिल में ख़्वाहिश जगाने लगी

कोई ख़ुद-कुशी की तरफ़ चल दिया
उदासी की मेहनत ठिकाने लगी

जो चुप-चाप रहती थी दीवार पर
वो तस्वीर बातें बनाने लगी

ख़यालों के तारीक खंडरात में
ख़मोशी ग़ज़ल गुनगुनाने लगी

ज़रा देर बैठे थे तन्हाई में
तिरी याद आँखें दुखाने लगी

— Adil Mansuri

More by Adil Mansuri

Other ghazal from the same pen

See all from Adil Mansuri →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling