अब टूटने ही वाला है तन्हाई का हिसार

इक शख़्स चीख़ता है समुंदर के आर-पार

आँखों से राह निकली है तहतुश-शुऊर तक
रग रग में रेंगता है सुलगता हुआ ख़ुमार

गिरते रहे नुजूम अँधेरे की ज़ुल्फ़ से
शब भर रहीं ख़मोशियाँ सायों से हम-कनार

दीवार-ओ-दर पे ख़ुशबू के हाले बिखर गए
तन्हाई के फ़रिश्तों ने चूमी क़बा-ए-यार

कब तक पड़े रहोगे हवाओं के हाथ में
कब तक चलेगा खोखले शब्दों का कारोबार

— Adil Mansuri

More by Adil Mansuri

Other ghazal from the same pen

See all from Adil Mansuri →

Raat Shayari

Shers of raat.

All Raat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling