इक ज़माना है जो बेकार समझता है मुझे

और इक तू जो तेरा यार समझता है मुझे

है ये लाज़िम कि तू भोला है तो भोला समझे
वरना हर शख़्स तो हुशियार समझता है मुझे

एक मैं हूँ कि वफ़ा लफ़्ज़ से वाक़िफ़ नहीं हूँ
एक तू है कि वफ़ादार समझता है मुझे

जाने कितनों की हूँ ख़्वाहिश जिन्हें हासिल नहीं मैं
जिस को हासिल हूँ वो इतवार समझता है मुझे

— Adesh Rathore

More by Adesh Rathore

Other ghazal from the same pen

See all from Adesh Rathore →

Friendship Shayari Collection

Shers of friendship shayari collection.

All Friendship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling