मैं ने लोगों को न लोगों ने मुझे देखा था

सिर्फ़ उस रात अँधेरों ने मुझे देखा था

पूछता फिरता हूँ मैं अपना पता जंगल से
आख़िरी बार दरख़्तों ने मुझे देखा था

यूँही इन आँखों में रहती नहीं सूरत मेरी
आख़िर उस शख़्स के ख़्वाबों ने मुझे देखा था

इस लिए कुछ भी सलीक़े से नहीं कर पाता
घर में बिखरी हुई चीज़ों ने मुझे देखा था

डूबते वक़्त बचाने नहीं आए लेकिन
यही काफ़ी है कि अपनों ने मुझे देखा था

— Abid Malik

More by Abid Malik

Other ghazal from the same pen

See all from Abid Malik →

Good Night Shayari

Shers of good night.

All Good Night Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling