बस बयाबाॅं थे और वहशत थी

शायद अल्लाह को नदामत थी

पहले आदम के और आदम बा'द
न अभी है न आदमीयत थी

अब ये जी दौड़ भाग माॅंगता है
पहले पहले मुझे भी फ़ुर्सत थी

आज जिस आसमाँ में तैरते हो
कभी मेरी वहाँ भी शिरकत थी

क्या कहोगी अगर कभी मैं कहूँ
तुम से पहले भी इक मोहब्बत थी

जब गिरे ही तो कर लिया सजदा
कुछ इसी हाल में इबादत थी

नहीं तुम में तो कोई नुक़्स न था
मुझे ख़ुदस ही कुछ शिकायत थी

आज चुप हो तो कल को चीख़ोगे
कुछ न कहना मेरी भी आदत थी

उस की रहमत कि तब मिला मुझ को
जब ख़ुदा की बड़ी ज़रूरत थी

बैठे जब ऐरोप्लेन में यूशा
जेब में साइकिल की क़ीमत थी

— Yusha Abbas 'Amr'

More by Yusha Abbas 'Amr'

Other ghazal from the same pen

See all from Yusha Abbas 'Amr' →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling