टूटते इश्क़ में कुछ हाथ बँटाते जाते

सारा मलबा मेरे ऊपर न गिराते जाते

इतनी उजलत में भी क्या आँख से ओझल होना
जा रहे थे तो मुझे तुम नज़र आते जाते

कम से कम रखता पलटने की तवक़्क़ो तुम से
हाथ में हाथ लिया था तो दबाते जाते

किन अँधेरों में मुझे छोड़ दिया है तुम ने
इस से बेहतर था मुझे आग लगाते जाते

मैं भी होता तेरे रस्ते के दरख़्तों में दरख़्त
इस तरह देख तो लेता तुझे आते जाते

— Abbas Tabish

More by Abbas Tabish

Other ghazal from the same pen

See all from Abbas Tabish →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling