किसे फ़ुर्सत-ए-मह-ओ-साल है ये सवाल है

कोई वक़्त है भी कि जाल है ये सवाल है

न है फ़िक्र-ए-गर्दिश-ए-आसमाँ न ख़याल-ए-जाँ
मुझे फिर ये कैसा मलाल है ये सवाल है

वो सवाल जिस का जवाब है मेरी ज़िन्दगी
मेरी ज़िन्दगी का सवाल है ये सवाल है

मैं बिछड़ के तुझ से बुलंदियों पे जो पस्त हूँ
ये उरूज है कि ज़वाल है ये सवाल है

— Abbas Qamar

More by Abbas Qamar

Other ghazal from the same pen

See all from Abbas Qamar →

Life Shayari

Shers of life.

All Life Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling