उम्र लगती है तो लहजा-ए-ग़ज़ल बनता है

एक दो दिन में कहीं ताजमहल बनता है

हम पे लाज़िम है कि हम वक़्त को ज़ाया' न करें
आज की क़द्र करेंगे तो ही कल बनता है

तपना पड़ता है मुक़द्दर को बनाने के लिए
खारा पानी तभी बरसात का जल बनता है

उस ने इल्ज़ाम लगाया तो ये हक़ है मेरा
यार अहसान का इतना तो बदल बनता है

— Aadil Rasheed

More by Aadil Rasheed

Other ghazal from the same pen

See all from Aadil Rasheed →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling