ये सच है मैं उस पर मरता हूँ

इस से ज़ियादा क्या कर सकता हूँ

मेरे सामने ज़िक्र न हो उस का
उस के ज़िक्र से मैं रो पड़ता हूँ

तू ने मुझ को दोस्त ही समझा बस

मैं तो तुझ से मुहब्बत करता हूँ
तुझ को तेरी ख़ुशी मुबारक हो

मुझे इजाज़त दे मैं चलता हूँ

— Saurabh Chauhan 'Kohinoor'

More by Saurabh Chauhan 'Kohinoor'

Other ghazal from the same pen

See all from Saurabh Chauhan 'Kohinoor' →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling