लगने लगी हैं ऐसी मुझे प्यार की बातें

जैसी हैं मेरे देश की सरकार की बातें

ऐ बिछड़े हुए यार तू आया है बहुत याद
जब जब कहीं पे छेड़ी गईं यार की बातें

हो जाऍं मुरीद आप भी ऐ हज़रत ए नासेह
जो छेड़ दूँ उन के लब ओ रुख़्सार की बातें

लेना ही नहीं था जो मुझे वो भी ख़रीदा
कुछ इस तरह प्यारी थीं दुकाँ दार की बातें

— Saif Dehlvi

More by Saif Dehlvi

Other ghazal from the same pen

See all from Saif Dehlvi →

Dosti Shayari Collection

Shers of dosti shayari collection.

All Dosti Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling