अव्वल अव्वल तो लगेगा तुम्हें तन्हा तन्हा

आख़िरी वक़्त में रह जाएगी दुनिया तन्हा

यार तन्हाई उसी वक़्त सँभल सकती थी
गर बता देता वहीं तन्हा है पहला तन्हा

मेरी ग़ुर्बत मुझे दुनिया नहीं होने देगी
तुझ को होने नहीं देगा कभी पैसा तन्हा

कितनी मासूम है इक तरफ़ा मोहब्बत वैसे
खेलता रहता है मैदान में बच्चा तन्हा

एक मजबूरी बुलाती है सदा दे देकर
हो गया आगे बढ़ो हाँ भई अगला तन्हा

— Rishabh Sharma

More by Rishabh Sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Rishabh Sharma →

Bhai Shayari Collection

Shers of bhai shayari collection.

All Bhai Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling