हर गली हर मोड़ पे देखा करेगा
कौन मुझ को इस तरह ढूँढा करेगा
तेरे बारे में कभी सोचा नहीं था
तू भी मेरे साथ में धोका करेगा
मसअला तो बीच के हम दोनों का है
तीसरा फिर आके कोई क्या करेगा
मैं सलामत बच गया तो ध्यान रखियो
हाल अपना देख तू रोया करेगा
सब उसी पे छोड़ दो आख़िर में वो ही
जो करेगा जान लो अच्छा करेगा
— Deepak Pathak















