मैं शक्ल देख के कैसे कहूँ कि क्या होगा

हसीन शख़्स है मुमकिन है बे-वफ़ा होगा

तुम्हें ख़याल भी आया सफ़र पे जाते हुए
तुम्हारे बा'द हमारा यहाँ पे क्या होगा

मैं झूट बोल के आया था वापसी का जिसे
वो शख़्स अब भी मिरी राह देखता होगा

ये दोस्ती न कहीं प्यार में बदल जाए
अब अपने दरमियाँ थोड़ा सा फ़ासला होगा

ये राज़ मुझ पे खुला अब कि मेरा कोई नहीं
मैं सोचता था मिरे साथ भी ख़ुदा होगा

ये शाइ'री का तो ख़ुद शौक़ था उसे 'जाँ-बाज़'
हाँ शाइ'रों से कोई मसअला रहा होगा

— Khan Janbaz

More by Khan Janbaz

Other ghazal from the same pen

See all from Khan Janbaz →

Jhooth Shayari

Shers of jhooth.

All Jhooth Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling