नज़र से दूर होते जा रहे हो

बहुत मशहूर होते जा रहे हो

फ़क़त दिन चार की है ज़िन्दगी ये
मगर रंजूर रहते जा रहे हो

बिछड़ के शा'इरी हो लिख रहे तुम
मिरा मज़कूर होते जा रहे हो

तुझे ही याद करता हूँ सदा मैं
मिरा सिंदूर होते जा रहे हो

नज़र आते नहीं दुनिया जहाँ में
फ़लक का हूर होते जा रहे हो

— Subrat Tripathi

More by Subrat Tripathi

Other ghazal from the same pen

See all from Subrat Tripathi →

Aankhein Shayari

Shers of aankhein.

All Aankhein Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling