पुरानी याद का इतना सहारा है

यही लगता हमारा था हमारा है

चले जाते हैं हम मँझधार पर ख़ुद ही
चले थे जो किनारा था किनारा है

लगा क्यूँ डाँट से नाराज़ वो भी मैं
तू ही हर पल गवारा था गवारा है

दुआ से माँ की सब कुछ हो गया मुमकिन
बुलंदी पर सितारा था सितारा है

मैं कहने को कहूँगा सुनना मत बेटा
कहूँगा मैं नकारा था नकारा है

बड़ा मुश्किल है फिर भी कह रहा हूँ दोस्त
तेरे बिन भी गुज़ारा था गुज़ारा है

जवानी में किया मासूमियत का क़त्ल
'धरम' बचपन दुलारा था दुलारा है

— "Dharam" Barot

More by "Dharam" Barot

Other ghazal from the same pen

See all from "Dharam" Barot →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling