एक दिन छुट्टी का यूँँ गुज़रा

कि मुझ को दिख गए सातों तबक़
चाँद की बुढ़िया
ख़लाओं की हदें
सूरज का घर
और क्या देखा कहाँ देखा बयाँ करता चलूँ
शहर से बाहर समुंदर के क़रीब
रेत पर फैला हुआ रंगीं जवाँ जिस्मों का गोश्त
जा-ब-जा फैले हुए
बुस्तान रानें पिंडलियाँ
शर्म-गाहें अपनी कुत्तों से छुपाए लड़कियाँ
और जो देखा
वो आँखें देख कर पथरा गईं
और मैं
दोज़ख़-ज़दा जन्नत में बैठा रह गया

— Zafar Zaidi

More by Zafar Zaidi

Other nazm from the same pen

See all from Zafar Zaidi →

Eid Shayari Collection

Shers of eid shayari collection.

All Eid Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling