आज सारे ग़म भुला कर एक लड़की हँस रही है
साथ में सब को हँसा कर एक लड़की हँस रही है
साथ में सब को हँसा कर एक लड़की हँस रही है
क्या पता फिर कब मिले मौका उसे यूँ देखने का
बोल दो सब को बुला कर एक लड़की हँस रही है
हो गया है एक अर्सा ही उसे आए हुए भी
अब न मेरे घर पे आ कर एक लड़की हँस रही है
कुछ पलों के ही लिए पर भूल कर इस ज़िन्दगी को
छत पे आ कर खिलखिला कर एक लड़की हँस रही है
आए इक मैसेज को पढ़ने वो दौड़ी सी गई है
कमरे में यूँ छुप-छुपा कर एक लड़की हँस रही है
आख़िरश वो हँस रही है ख़ुश रहूँगा सोच कर ये
चाहे मुझ को ही रुला कर एक लड़की हँस रही है
8
1 Like
7
1 Like
6
0 Likes
5
2 Likes
4
1 Like
अच्छा तुम इक बात बताओ, सच कहना
किस के सह थे रात बताओ, सच कहना
किस के सह थे रात बताओ, सच कहना
ना मुझ को तुम पे बिल्कुल विश्वास नहीं
सर पे रख के हात बताओ, सच कहना
मेरी हालत जान भला क्या करना है?
तुम अपने हालात बताओ, सच कहना
अब भी मेरी याद तुम्हें आती है क्या?
कुछ दिल के जज़्बात बताओ, सच कहना
अब किस की यादों के घन आँखों में हैं?
क्यूँ इतनी बरसात बताओ, सच कहना
मुझ से ज़्यादा ध्यान तिरा रखता है वो?
ख़ुश हो उस के साथ बताओ, सच कहना
3
2 Likes
2
3 Likes










