9
0 Likes
बढ़ी चाह दोनों तरफ़ बढ़ते बढ़ते
मोहब्बत हुई इस क़दर होते होते
तिरा रास्ता शाम से तकते तकते
मिरी आस टूटी सहर होते होते
किए जा अभी मश्क़-ए-फ़रियाद-ए-बुलबुल
कि होता है पैदा असर होते होते
न सँभला मोहब्बत का बीमार आख़िर
गई जान दर्द-ए-जिगर होते होते
सर-ए-शाम ही जब है ये दिल की हालत
तो क्या क्या न होगा सहर होते होते
ज़माने में उन के सुख़न का है शोहरा
'हफ़ीज़' अब हुए नामवर होते होते
8
0 Likes
लिख दे आमिल कोई ऐसा ता'वीज़
यार हो जाए गले का ता'वीज़
यार हो जाए गले का ता'वीज़
कब मुसख़्ख़र ये हसीं होते हैं
सब ये बे-कार है गंडा-ता'वीज़
न हुआ यार का ग़ुस्सा ठंडा
बार-हा धो के पिलाया ता'वीज़
सर से गेसू की बला जाती है
लाए तो रद्द-ए-बला का ता'वीज़
मर के भी दिल की तड़प इतनी है
शक़ हुआ मेरी लहद का ता'वीज़
हर तरह होती है मायूसी जब
लोग करते हैं दुआ या ता'वीज़
आरज़ू ख़ाक में दुश्मन की मिले
इस लिए दफ़्न किया था ता'वीज़
हाथ से अपने जो लिक्खा उस ने
हम ने उस ख़त को बनाया ता'वीज़
जिस से आया हुआ दिल रुक जाए
कोई ऐसा भी है लटका ता'वीज़
दिल पसीजा न किसी दिन उन का
रोज़ लिख लिख के जलाया ता'वीज़
काम लो जज़्ब-ए-मोहब्बत से 'हफ़ीज़'
नक़्श क्या चीज़ है कैसा ता'वीज़
7
0 Likes
6
0 Likes
शिकवा करते हैं ज़बाँ से न गिला करते हैं
तुम सलामत रहो हम तो ये दुआ करते हैं
तुम सलामत रहो हम तो ये दुआ करते हैं
फिर मिरे दिल के फँसाने की हुई है तदबीर
फिर नए सर से वो पैमान-ए-वफ़ा करते हैं
तुम मुझे हाथ उठा कर इस अदास कोसो
देखने वाले ये समझें कि दुआ करते हैं
इन हसीनों का है दुनिया से निराला अंदाज़
शोख़ियाँ बज़्म में ख़ल्वत में हया करते हैं
हश्र का ज़िक्र न कर उस की गली में वाइ'ज़
ऐसे हंगा
में यहाँ रोज़ हुआ करते हैं
लाग है हम से अदू को तो अदू से हमें रश्क
एक ही आग में हम दोनों जला करते हैं
उन का शिकवा न रक़ीबों की शिकायत है 'हफ़ीज़'
सिर्फ़ हम अपने मुक़द्दर का गिला करते हैं
5
0 Likes
ये सब कहने की बातें हैं कि ऐसा हो नहीं सकता
मोहब्बत में जो दिल मिल जाए फिर क्या हो नहीं सकता
मोहब्बत में जो दिल मिल जाए फिर क्या हो नहीं सकता
शिकायत हो नहीं सकती कि शिकवा हो नहीं सकता
ज़रा सा छेड़ दे कोई तो फिर क्या हो नहीं सकता
बुराई का एवज़ हरगिज़ भलाई हो नहीं सकती
बुरा कह कर किसी को कोई अच्छा हो नहीं सकता
हमारा उन का क़िस्सा लोग सुनते हैं तो कहते हैं
मज़ा है हश्र तक यकसू ये झगड़ा हो नहीं सकता
करें तेरी शिकायत क्या कि तू इक दोस्त है अपना
किसी दुश्मन का भी हम से तो शिकवा हो नहीं सकता
इलाही जज़्ब-ए-दिल की इस कशिश से बाज़ आया मैं
कोई पर्दा-नशीं कहता है पर्दा हो नहीं सकता
'हफ़ीज़' उन की ग़ज़ल है चोट खा बैठी हैं जो दिल पर
बग़ैर इस के सुख़न में लुत्फ़ पैदा हो नहीं सकता
4
0 Likes
बुत-कदा नज़दीक का'बा दूर था
मैं इधर ही रह गया मजबूर था
मैं इधर ही रह गया मजबूर था
शाम ही से हम कहीं जाते थे रोज़
मुद्दतों अपना यही दस्तूर था
वो किया जिस में ख़ुशी थी आप की
वो हुआ जो आप को मंज़ूर था
कुछ अदब से रह गए नाले इधर
क्या बताएँ अर्श कितनी दूर था
जिस घड़ी था उस के जल्वे का ज़ुहूर
अर्श का हम-संग कोह-ए-तूर था
इक हसीं का आ गया जो तज़्किरा
देर तक महफ़िल में ज़िक्र-ए-हूर था
वस्ल की शब थी शब-ए-मेराज क्या
दूर तक फैला हुआ इक नूर था
हर कस-ओ-ना-कस से क्या मिलती निगाह
अपनी आँखों में बुत-ए-मग़रूर था
उम्र भर फ़िक्र-ए-सुख़न में था 'हफ़ीज़'
शाएरी का दिल में इक नासूर था
3
0 Likes
हाए अब कौन लगी दिल की बुझाने आए
जिन से उम्मीद थी और आग लगाने आए
जिन से उम्मीद थी और आग लगाने आए
दर्द-मंदों की यूँ ही करते हैं हमदर्दी लोग
ख़ूब हँस हँस के हमें आप रुलाने आए
ख़त में लिखते हैं कि फ़ुर्सत नहीं आने की हमें
इस का मतलब तो ये है कोई मनाने आए
आँख नीची न हुई बज़्म-ए-अदू में जा कर
ये ढिटाई कि नज़र हम से मिलाने आए
ता'ने बे-सब्र यूँ के हाए तशफ़्फ़ी के एवज़
और दिखते हुए दिल को वो दुखाने आए
और तो सब के लिए है तेरी महफ़िल में जगह
हम जो बैठें अभी दरबान उठाने आए
चुटकियाँ लेने को पहलू में रहा एक न एक
तू नहीं तो तेरे अरमान सताने आए
बेकसी का तो जला दिल मिरी तुर्बत पे 'हफ़ीज़'
क्या हुआ वो न अगर शम्अ'' जलाने आए
2
0 Likes
1
0 Likes









