10
0 Likes
लाऊँ मैं कहाँ से भला अंदाज़-ए-बयाँ और
मुंसिफ़ की ज़बाँ और है और मेरी ज़बाँ और
मुंसिफ़ की ज़बाँ और है और मेरी ज़बाँ और
ये दर्द समझता नहीं आदाब-ए-ज़माना
कोशिश हो छुपाने की तो होता है अयाँ और
क़िस्मत का लिखा मान ले थोड़े से ज़ियाँ को
जाएगा अदालत में तो पाएगा ज़ियाँ और
तफ़्सील बयाँ करता है क्यूँ अपने अमल की
इस तरह तो हर शख़्स पे गुज़रेगा गुमाँ और
मंज़िल पे पहुँच कर न हुआ दिल जो मिरा ख़ुश
पूछी जो वज्ह उस ने कहा और अमाँ और
तुम से भी कहाँ मुझ को समाअ'त की तवक़्क़ो
मुझ में भी कहाँ बाक़ी है अब ताब-ए-फ़ुग़ाँ और
ये ज़ुल्म के शो'ले हैं फ़क़त ख़ूँ से बुझेंगे
अश्कों से बुझाओगे तो उट्ठेगा धुआँ और
9
0 Likes
बहारों के नए मौसम बुलाते रह गए
नज़र में तू रहा हम जाते जाते रह गए
नज़र में तू रहा हम जाते जाते रह गए
दीवाना एक दिल की बात कह कर चल दिया
मोहज़्ज़ब लोग सारे कसमसाते रह गए
किसी ने हाल पूछा था बस इतनी बात थी
मिरी आँखों में आँसू आते आते रह गए
बहुत चर्चे थे जिस दर की सख़ावत के यहाँ
वो औरों पर खुला हम सर झुकाते रह गए
वो पहले मुस्कुराए फिर लिया पहलू बदल
हमीं नादान थे बस मुस्कुराते रह गए
8
0 Likes
7
0 Likes
भरे जो ज़ख़्म तो दाग़ों से क्यूँ उलझें?
गई जो बीत उन बातों से क्यूँ उलझें?
गई जो बीत उन बातों से क्यूँ उलझें?
उठा कर ताक़ पे रख दें सभी यादें
नहीं जो तू तिरी यादों से क्यूँ उलझें?
ख़ुदा मौजूद है जो हर जगह तो फिर
अक़ीदत-केश बुतख़ानों से क्यूँ उलझें?
ये माना थी बड़ी काली शब-ए-फ़ुर्क़त
सहर जब हो गई रातों से क्यूँ उलझें?
हवाएँ जो गुलों से खेलती थीं कल
मिरे महबूब की ज़ुल्फ़ों से क्यूँ उलझें?
इसी कारन नहीं रोया तिरे आगे
मिरे आँसू तिरी पलकों से क्यूँ उलझें?
नदी ये सोच कर चुप-चाप बहती है
सदाएँ उस की वीरानों से क्यूँ उलझें?
उन्हें क्या वास्ता 'आलोक'-जी ग़म से
गुलों के आश्ना ख़ारों से क्यूँ उलझें?
6
0 Likes
मिरा राम है तू रहीम है
तू अज़ल से दिल में मुक़ीम है
तू अज़ल से दिल में मुक़ीम है
मुझे क्या ग़रज़ है जहाँ से अब
मिरा श्याम है तू नदीम है
तिरे हाथ में मिरी नब्ज़ है
तू ही दे दवा तू हकीम है
तिरी रहमतों का हिसाब क्या
तू ही शिव है मेरा करीम है
तू यहाँ भी है तू वहाँ भी है
तू अनंत है तू असीम है
5
0 Likes
4
0 Likes
भटका करूँगा कब तक राहों में तेरी आ कर
तुझ को भुला सुकूँ मैं मेरे लिए दुआ कर
तुझ को भुला सुकूँ मैं मेरे लिए दुआ कर
कब तक ये तेरी हसरत कब तक ये मेरी वहशत
इन सारी बंदिशों से मुझ को कभी रिहा कर
एक उम्र से तुझे मैं बे-उज़्र पी रहा हूँ
तू भी तो प्यास मेरी ऐ जाम पी लिया कर
कल रात ज़िंदगी ये मुझ से तड़प के बोली
कुछ देर को तो हो कर मेरा भी तू रहा कर
रिश्ते कई सुनहरे इस ज़िंदगी से पाए
रक्खा मगर न हम ने उन को कभी बचा कर
दिल के खंडर से पंछी यादों के जा न पाए
देखा है हम ने उन को कितनी ही बार उड़ा कर
वो क़ुर्ब हो कि दूरी सब ख़्वाहिशें अधूरी
'आलोक' आ गए हैं दरिया में हम बहा कर
3
0 Likes
इक ज़रा सी चाह में जिस रोज़ बिक जाता हूँ मैं
आइने के सामने उस दिन नहीं आता हूँ मैं
आइने के सामने उस दिन नहीं आता हूँ मैं
रंज ग़म उस से छुपाता हूँ मैं अपने लाख पर
पढ़ ही लेता है वो चेहरा फिर भी झुटलाता हूँ मैं
क़र्ज़ क्या लाया मैं ख़ुशियाँ ज़िंदगी से एक दिन
रोज़ करती है तक़ाज़ा और झुंझलाता हूँ मैं
हौसला तो देखिए मेरा ग़ज़ल की खोज में
अपने ही सीने में ख़ंजर सा उतर जाता हूँ मैं
दे सज़ा-ए-मौत या फिर बख़्श दे तू ज़िंदगी
कश्मकश से यार तेरी सख़्त घबराता हूँ मैं
मौन वो पढ़ता नहीं और शब्द भी सुनता नहीं
जो भी कहना चाहता हूँ कह नहीं पाता हूँ मैं
ख़्वाब सच करने चला था गाँव से मैं शहर को
नींद भी खो कर यहाँ 'आलोक' पछताता हूँ मैं
2
0 Likes
खुला है ज़ीस्त का इक ख़ुशनुमा वरक़ फिर से
हवा-ए-शौक़ ने की है यहाँ पे दक़ फिर से
हवा-ए-शौक़ ने की है यहाँ पे दक़ फिर से
पुकारता है मुझे कौन मेरे माज़ी से
कि आज रुख़ पे मिरे छा गई शफ़क़ फिर से
ख़फ़ा ख़फ़ा से हैं आख़िर जनाब-ए-नासेह क्यूँ
किसी ने कर दिया क्या आज ज़िक्र-ए-हक़ फिर से
किसी से रूठ गए या किसी का दिल तोड़ा
जबीं पे आ गया क्यूँ आप की अरक़ फिर से
मियान-ए-दिल कोई लेती है टीस अँगड़ाई
वही है रंज वही ग़म वही क़लक़ फिर से
न निकलो चाँदनी रातों में कितनी बार कहा
हुआ है चाँद के चेहरे का रंग फ़क़ फिर से
बस एक तजरबा काफ़ी है ज़िंदगी के लिए
पढ़ा न जाएगा हम से वही सबक़ फिर से
यही निज़ाम-ए-ज़माना यही तग़य्युर है
जो सहल है वही हो जाएगा अदक़ फिर से
कहीं क़रीब ही बादल बरसते हैं 'आलोक'
हवाएँ लाई हैं ख़ुनकी की कुछ रमक़ फिर से
1
0 Likes









