10
46 Likes
9
78 Likes
"महबूबा के नाम"
तू अपनी चिट्ठियों में मीर के अश'आर लिखती है
मोहब्बत के बिना है ज़िंदगी बेकार लिखती है
तेरे ख़त तो इबारत हैं वफ़ादारी की क़समों से
जिन्हें मैं पढ़ते डरता हूँ वही हर बार लिखती है
तू पैरोकार लैला की है शीरीं की पुजारन है
मगर तू जिस पे बैठी है वो सोने का सिंहासन है
तेरी पलकों के मस्कारे तेरे होंठों की ये लाली
ये तेरे रेशमी कपड़े ये तेरे कान की बाली
गले का ये चमकता हार हाथों के तेरे कंगन
ये सब के सब है मेरे दिल मेरे एहसास के दुश्मन
कि इन के सामने कुछ भी नहीं है प्यार की क़ीमत
वफ़ा का मोल क्या क्या है ऐतिबार की क़ीमत
शिकस्ता कश्तियों टूटी हुई पतवार की क़ीमत
है मेरी जीत से बढ़कर तो तेरी हार की क़ीमत
हक़ीक़त ख़ून के आँसू तुझे रुलवाएगी जानाँ
तू अपने फ़ैसले पर बा'द में पछताएगी जानाँ
मेरे काँधे पे छोटे भाइयों की ज़िम्मेदारी है
मेरे माँ बाप बूढ़े है बहन भी तो कुँवारी है
बरहना मौसमों के वार को तू सह न पाएगी
हवेली छोड़ कर तू झोपड़ी में रह न पाएगी
अमीरी तेरी मेरी मुफ़्लिसी को छल नहीं सकती
तू नंगे पाँव तो कालीन पर चल नहीं सकती
Read Fullमोहब्बत के बिना है ज़िंदगी बेकार लिखती है

7
51 Likes
तरीक़े और भी हैं इस तरह परखा नहीं जाता
चराग़ों को हवा के सामने रक्खा नहीं जाता
चराग़ों को हवा के सामने रक्खा नहीं जाता
मोहब्बत फ़ैसला करती है पहले चंद लम्हों में
जहाँ पर इश्क़ होता है वहाँ सोचा नहीं जाता
6
130 Likes
5
54 Likes
4
89 Likes
3
83 Likes
2
84 Likes