Nawaz Deobandi

Top 10 of Nawaz Deobandi

    मंज़िल पे न पहुँचे उसे रस्ता नहीं कहते
    दो चार क़दम चलने को चलना नहीं कहते

    इक हम हैं कि ग़ैरों को भी कह देते हैं अपना
    इक तुम हो कि अपनों को भी अपना नहीं कहते

    कम-हिम्मती ख़तरा है समुंदर के सफ़र में
    तूफ़ान को हम दोस्तो ख़तरा नहीं कहते

    बन जाए अगर बात तो सब कहते हैं क्या क्या
    और बात बिगड़ जाए तो क्या क्या नहीं कहते

    Nawaz Deobandi
    33 Likes

    धूप को साया ज़मीं को आसमाँ करती है माँ
    हाथ रखकर मेरे सर पर सायबाँ करती है माँ

    मेरी ख़्वाहिश और मेरी ज़िद उसके क़दमों पर निसार
    हाँ की गुंज़ाइश न हो तो फिर भी हाँ करती है माँ

    Nawaz Deobandi
    47 Likes

    सफ़र में मुश्किलें आएँ तो जुरअत और बढ़ती है
    कोई जब रास्ता रोके तो हिम्मत और बढ़ती है

    Nawaz Deobandi
    58 Likes

    तुम इस ख़मोश तबीअत पे तंज़ मत करना
    वो सोचता है बहुत और बोलता कम है

    Nawaz Deobandi
    47 Likes

    सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे
    पत्थर बहुत हैं शहर में शीशे नहीं रहे

    Nawaz Deobandi
    26 Likes

    अंजाम उसके हाथ है आग़ाज़ करके देख
    भीगे हुए परों से ही परवाज़ करके देख

    Nawaz Deobandi
    26 Likes

    तेरे आने की जब ख़बर महके
    तेरी खुश्बू से सारा घर महके

    Nawaz Deobandi
    34 Likes

    ख़ुद को कितना छोटा करना पड़ता है
    बेटे से समझौता करना पड़ता है

    जब औलादें नालायक हो जाती हैं
    अपने ऊपर ग़ुस्सा करना पड़ता है

    सच्चाई को अपनाना आसान नहीं
    दुनिया भर से झगड़ा करना पड़ता है

    जब सारे के सारे ही बेपर्दा हों
    ऐसे में खु़द पर्दा करना पड़ता है

    प्यासों की बस्ती में शोले भड़का कर
    फिर पानी को महंगा करना पड़ता है

    हँस कर अपने चहरे की हर सिलवट पर
    शीशे को शर्मिंदा करना पड़ता है

    Nawaz Deobandi
    2 Likes

    हाल-ए-दिल सबसे छुपाने में मजा आता है
    आप पूछें तो बताने में मजा आता है

    Nawaz Deobandi
    42 Likes

    उस के क़त्ल पे मैं भी चुप था मेरा नम्बर अब आया
    मेरे क़त्ल पे आप भी चुप हैं अगला नम्बर आपका है

    Nawaz Deobandi
    60 Likes

Top 10 of Similar Writers