10
0 Likes
इस को क्या समझाना जानाँ
दिल तो है दीवाना जानाँ
दिल तो है दीवाना जानाँ
जब ख़ुद को बिसराया मैं ने
तब तुम को पहचाना जानाँ
सारा जग ठुकराएगा जब
तुम मुझ को अपनाना जानाँ
तुम से हिजरत का मतलब है
चेहरे का मुरझाना जानाँ
दर्द-ओ-ग़म से भर जाना है
ज़ख़्मों का भर जाना जानाँ
9
0 Likes
8
1 Like
3
14 Likes
जीत का जज़्बा दिखाने के लिए
लड़ रहा हूँ हार जाने के लिए
लड़ रहा हूँ हार जाने के लिए
बे-सबब आँखों में मत आया करो
तुम फ़क़त हो याद आने के लिए
तोड़ वो दीवार हम तुम मिल गए
जो रिवायत थी ज़माने के लिए
बे-सबब भी कुछ सबब तो चाहिए
आब आँखों से बहाने के लिए
इश्क़ दरिया में सफ़ीना क्यूँ मिले
डूब जा तू पार पाने के लिए
2
1 Like









