0
  • Search
  • Shayari
  • Writers
  • Events
  • Blog
  • Store
  • Leaderboard
  • Login
0
HomeExplore
Submit
LibraryProfile
Avtar Singh Jasser

Top 10 of Avtar Singh Jasser

Avtar Singh Jasser

Top 10 of Avtar Singh Jasser

    "तेरी मेरी कहानी"
    मेरे दिल की तमन्ना ने जब तुम को पुकारा है
    यादों ने अजब मौसम मेरे दिल में उतारा है
    दर्दों के समुंदर में आहों की रवानी है
    ज़िंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है

    साँसों में मेरे दम था बस तेरे ही होने से
    सब कुछ मैं गवा बैठा इक तुझ को ही खोने से
    अब तेरे बिना कैसे सारी उम्र बितानी है ?
    ज़िंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है

    तुम्हें टूट के चाहा है, तुम्हें टूट के चाहेंगे
    तुम जब भी पुकारोगे हम लौट के आएँगे
    दुनिया ये मुहब्बत को जानेगी न जानी है
    ज़िंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है
    Read Full
    Avtar Singh Jasser
    10
    1 Like
    मुझे चाह थी किसी और की, प मुझे मिला कोई और है
    मेरी ज़िन्दगी का है और सच, मेरे ख़्वाब सा कोई और है

    तू क़रीब था मेरे जिस्म के, बड़ा दूर था मेरी रूह से
    तू मेरे लिए मेरे हमनशीं कोई और था कोई और है
    Read Full
    Avtar Singh Jasser
    9
    5 Likes
    फिर मिलेंगे आप से गर ज़िंदगी बाक़ी रही
    बात ये उस ने जुदा होते हुए मुझ से कही
    Avtar Singh Jasser
    8
    1 Like
    इस तरह तुझ से किनारा कर लिया मैं ने
    और किसी से इश्क़ यारा कर कर लिया मैं ने

    है सज़ा जिस की अभी तक मिल रही मुझ को
    जुर्म देखो वो दोबारा कर लिया मैं ने
    Read Full
    Avtar Singh Jasser
    7
    0 Likes
    कहाँ तक साथ दोगी तुम हमारा
    सनम जावेदाँ है ये ग़म हमारा
    Avtar Singh Jasser
    6
    0 Likes
    नशा तेरा उतरता ही नहीं है
    नशे कर के बहुत देखे हैं मैं ने
    Avtar Singh Jasser
    5
    1 Like
    ज़रा नज़दीक आ कर सुन मेरी इक बात ऐ उर्दू
    मेरी तहरीर बिन तेरे मुकम्मल हो नहीं सकती
    Avtar Singh Jasser
    4
    1 Like
    वो आ के लौट भी गया जिस का था इंतिज़ार
    और मैं घड़ी-घड़ी, घड़ी ही देखता रहा
    Avtar Singh Jasser
    3
    2 Likes
    ख़ास तो कुछ भी नहीं बदला तुम्हारे बा'द में
    पहले गुम रहता था तुम में, अब तुम्हारी याद में

    मोल हासिल हो गया है मुझ को इक-इक शे'र का
    सब दिलासे दे रहे हैं मुझ को "जस्सर" दाद में
    Read Full
    Avtar Singh Jasser
    2
    3 Likes
    मेरा तो ज़िक्र भी 'जस्सर' तेरे क़िस्से में न आया
    तू सब का हो गया लेकिन मेरे हिस्से में न आया
    Avtar Singh Jasser
    1
    2 Likes
AMAN RAJ SINHAAMAN RAJ SINHAMuneer shehryaarMuneer shehryaarRadheshyam TiwariRadheshyam TiwariAnkit MauryaAnkit MauryaYash SharmaYash SharmaRagini PreetRagini PreetSandeep dabral 'sendy'Sandeep dabral 'sendy'Prashant KumarPrashant Kumarरूपम कुमार 'मीत'रूपम कुमार 'मीत'Shahanwaz AnsariShahanwaz Ansari