ज़िंदगी से साथ उस का अब पुराना चाहिए
बस मुझे तो याद करने का बहाना चाहिए
याद आ आ कर परेशाँ कर दिया इतना हमें
दोस्त अब कोई उन्हें भी याद आना चाहिए
अब शराब-ए-ख़ाम हो उन की बनाई चाय हो
मय मिले या चाय बस पीना पिलाना चाहिए
जब मिलाने को बढ़ाएँ हाथ उन से हम कभी
तब उन्हें भी हाथ आगे तो बढ़ाना चाहिए
यूँ कहा तक साथ देगी ये हमारी ज़िन्दगी
अब मोहब्बत है उन्हें भी तो जताना चाहिए
Read Full