"सुंदर लड़की"
वो जो सुंदर लड़की थी
दिल के अंदर रहती थी
जब वो खुलकर हँसती थी
मेरी धड़कन बढ़ती थी
उस के नैना नीले थे
थोड़े थोड़े गीले थे
उन पर उस की पलकें थीं
वो थोड़े शर्मीले थे
वो सीने से लगती थी
दिल में राहत जगती थी
मैं ने चिट्ठी पढ़ ली थी
वो चाहत में पगली थी
दिन भर बातें करती थी
फिर वो आहें भरती थी
वो तो दिल की चाहत थी
उस से मुझ को राहत थी
हर दिन उस से मिलता था
लड़की मेरी आदत थी
जब जब चाहत बढ़ती थी
उस को उल्फत चढ़ती थी
फिर महफ़िल में जा कर वो
मेरी ग़ज़लें पढ़ती थी
दिल के अंदर रहती थी
वो जो सुंदर लड़की थी
Read Fullदिल के अंदर रहती थी
जब वो खुलकर हँसती थी
मेरी धड़कन बढ़ती थी
उस के नैना नीले थे
थोड़े थोड़े गीले थे
उन पर उस की पलकें थीं
वो थोड़े शर्मीले थे
वो सीने से लगती थी
दिल में राहत जगती थी
मैं ने चिट्ठी पढ़ ली थी
वो चाहत में पगली थी
दिन भर बातें करती थी
फिर वो आहें भरती थी
वो तो दिल की चाहत थी
उस से मुझ को राहत थी
हर दिन उस से मिलता था
लड़की मेरी आदत थी
जब जब चाहत बढ़ती थी
उस को उल्फत चढ़ती थी
फिर महफ़िल में जा कर वो
मेरी ग़ज़लें पढ़ती थी
दिल के अंदर रहती थी
वो जो सुंदर लड़की थी
10
2 Likes
इश्क़ तो एक बेक़रारी है
जो कि अब ज़िंदगी में जारी है
जो कि अब ज़िंदगी में जारी है
आज कल इस लिए ख़ुमारी है
अपनी कुछ मयकशों से यारी है
और ज़्यादा नशा मुझे होगा
अब पिलाने की तेरी बारी है
दोस्तो अब मेरी ग़ज़ल में बस
दर्द है और बेक़रारी है
टूट जाता है ढोते ढोते दिल
तेरी चाहत का बोझ भारी है
उस की इज़्ज़त हमेशा करना तुम
दिल तुम्हीं पे वो अपना हारी है
क्यूँ हमें कोई ग़म नहीं है अब
हम ने इस ग़म में शब गुज़ारी है
8
2 Likes
जो भी मैं कहता हूँ वो लोगों को झूठा लगता है
है ये उलझन अब मुझे क्यूँ उन को ऐसा लगता है
है ये उलझन अब मुझे क्यूँ उन को ऐसा लगता है
मुझ को वो काफ़ी परेशानी में रखता है मगर
जाने क्यूँ वो शख़्स मुझ को फिर भी अच्छा लगता है
क्या कहा वो तुम से मेरी भी बुराई कर गया
जो मेरे ख़्वाबों में आ कर मुझ को अपना लगता है
मैं तो अपनी ज़िंदगी में इतना हारा हूँ कि अब
दर्द भी मिलता है तो अब वो भी प्यारा लगता है
कौन आए कौन जाए कौन अब दिल में रहे
ये ख़याल अब तो मुझे काफ़ी पुराना लगता है
प्यार में हूँ या यूँ लगता है कि मैं बर्बाद हूँ
एक पल में जीना मरना जाने क्या क्या लगता है
जिस की यादों में कहीं भी मेरा हिस्सा है नहीं
उस को पाना भी मुझे तो एक सपना लगता है
6
1 Like
5
2 Likes
आदमी हो या हो औरत एक दिन सब ख़ाक है
है मुझे हैरत कि फिर क्यूँ सबकी लंबी नाक है
है मुझे हैरत कि फिर क्यूँ सबकी लंबी नाक है
डाकिए के आते ही फिर मेरी धड़कन बढ़ गई
ऐसा लगता है कि यारो आई उस की डाक है
अब हमारा वक़्त यारो और भी बलवान है
दुश्मनों के एरिया में अब हमारी धाक है
तोड़ने बर्बाद करने की बड़ी कोशिश की है
मसअला ये है कि यारो सोच मेरी पाक है
इस लिए अब आशिक़ी में अपना मन लगता नहीं
आजकल की आशिक़ी से दिल हमारा चाक है
3
1 Like
2
1 Like
1
1 Like










