0
  • Search
  • Shayari
  • Writers
  • Events
  • Blog
  • Store
  • Leaderboard
  • Login
0
HomeExplore
Submit
LibraryProfile
Dharamraj deshraj

Top 10 of Dharamraj deshraj

Dharamraj deshraj

Top 10 of Dharamraj deshraj

    समय हाथों से निकला जा रहा है
    परिंदा वक़्त का समझा रहा है

    मुसाफ़िर की तरह हम सब यहाँ हैं
    कोई आया तो कोई जा रहा है

    अभी भी वक़्त है यारो सँभलिए
    समय अब आईना दिखला रहा है

    जहाँ इंसान भी गायब मिलेगा
    अभी बस वो ज़माना आ रहा है

    जरा सोचो कि ईमाँ जब न होगा
    अभी तो आदमी इतरा रहा है

    सलीक़े से हमें रहना ही होगा
    भले मौसम हमें भटका रहा है

    'धरम' अब तो बुराई छोड़ भी दे
    जो दानिशमंद है समझा रहा है
    Read Full
    Dharamraj deshraj
    10
    2 Likes
    रेत को मुट्ठी में भर कर तय करें मीलों सफ़र
    इस तरह ख़ुशियाँ पहुँचती हैँ यहाँ आवाम तक
    Dharamraj deshraj
    9
    2 Likes
    किस ने दिया है दर्द हमें कुछ पता नहीं
    इतना पता है दर्द हमारा है हिचकियाँ
    Dharamraj deshraj
    8
    3 Likes
    दोस्ती की अभी अभी उन से
    ज़ख़्म हम को अभी से मिलते हैं
    Dharamraj deshraj
    7
    4 Likes
    जिस के सीने में मुहब्बत का ख़ज़ाना होगा
    ऐसे इंसान की ठोकर में ज़माना होगा।
    Dharamraj deshraj
    6
    3 Likes
    दर्द सीने में पालकर रखना
    शर्त पहली है शा'इरी के लिए
    Dharamraj deshraj
    5
    4 Likes
    कर के बुलन्द हौसला निकले जो घर से हम
    काँटों ने छोड़ा रास्ता गुज़रे जिधर से हम
    Dharamraj deshraj
    4
    7 Likes
    आँखों में अश्क भर के कहो यूँ न अलविदा
    एहसान आँसुओं का उठाया न जाएगा
    Dharamraj deshraj
    3
    4 Likes
    क्या बात हो गई है जो शरमा रहे हो तुम
    बतला भी दो कि रात में देखा है ख़्वाब क्या
    Dharamraj deshraj
    2
    4 Likes
    ऐ चाँद बादलों से निकल आ तो सामने
    लेंगे हज़ार मर्तबा बोसे नज़र से हम
    Dharamraj deshraj
    1
    3 Likes
Manish PithayaManish PithayaMarghoob Inaam MajidiMarghoob Inaam MajidiViru PanwarViru PanwarSAAGAR SINGH RAJPUTSAAGAR SINGH RAJPUTSaif DehlviSaif DehlviRohan HamirpuriyaRohan Hamirpuriya''Akbar Rizvi"''Akbar Rizvi"Hassam TajubHassam TajubShadab JavedShadab JavedSurendra Bhatia "Salil"Surendra Bhatia "Salil"