मुझे हर काम से पहले

सहरस शाम से पहले
यही इक काम करना है
तुम्हारा नाम लेना है
तुम्हीं को याद करना है
कि जब भी दर्द पीना है
कि जब भी ज़ख़्म सीना है
ग़म-ए-दुनिया से घबरा कर
मुझे जब जाम लेना है
तुम्हारा नाम लेना है
तुम्हीं को याद करना है
तुम्हारी याद है दिल में
कि इक सय्याद है दिल में
कोई बर्बाद है दिल में
उसे आबाद करना है
तुम्हारा नाम लेना है
तुम्हीं को याद करना है

— Wasi Shah

More by Wasi Shah

Other nazm from the same pen

See all from Wasi Shah →

Heartfelt Aah Shayari

Shers of heartfelt aah.

All Heartfelt Aah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling