"अदना सा बासी"

कल भी मेरी प्यास पे दरिया हँसते थे
आज भी मेरे दर्द का दरमाँ कोई नहीं
मैं इस धरती का अदना सा बासी हूँ
सच पूछो तो मुझ सा परेशाँ कोई नहीं
कैसे कैसे ख़्वाब बुने थे आँखों ने
आज भी उन ख़्वाबों सा अर्ज़ां कोई नहीं
कल भी मेरे ज़ख़्म भुनाए जाते थे
आज भी मेरे हाथ में दामाँ कोई नहीं
कल मेरा नीलाम किया था ग़ैरों ने
आज तो मेरे अपने बेचे देते हैं
सच पूछो तो मेरी ख़ता बस इतनी है
मैं इस धरती का अदना सा बासी हूँ

— Waseem Barelvi

More by Waseem Barelvi

Other nazm from the same pen

See all from Waseem Barelvi →

Udasi Shayari

Shers of udasi.

All Udasi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling