"मोटर-रिक्शा"

बैठ कर एक बार रिक्शे में
फिर न बैठेगा यार रिक्शे में

आज-कल हो रहा है ज़ोरों पर
हुस्न का कारोबार रिक्शे में

दे हसीनों को कार से तश्बीह
कर हमारा शुमार रिक्शे में

आ रहा है मुशाएरे के लिए
शाएर-ए-नाम-दार रिक्शे में

है जहाँ दो का बैठना मुश्किल
ये बिठाते हैं चार रिक्शे में

शाह-राहों पे रोज़ होते हैं
हादसे बे-शुमार रिक्शे में

— Sarfaraz Shahid

More by Sarfaraz Shahid

Other nazm from the same pen

See all from Sarfaraz Shahid →

Taareef Shayari Collection

Shers of taareef shayari collection.

All Taareef Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling