ऐ रोने वाले बादल

चुप हो जा
दस्तक देने वाले झींगुर
बाहर आ
कोयल मुझ में कूक रही है
डाली मुझ में सूख रही है
ख़िज़ाँ का सूरज निकल रहा है
मैं भी चुप हूँ
तू भी चुप हो जा
मैं भी सोने वाला हूँ
तू भी किसी दहक़ान के घर सो जा
ऐ रोने वाले बादल
चुप हो जा

— Qamar Jameel

More by Qamar Jameel

Other nazm from the same pen

See all from Qamar Jameel →

Heart Touching Ghar Shayari

Shers of heart touching ghar.

All Heart Touching Ghar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling