गहरी भूरी आँखों वाला इक शहज़ादा

दूर देस से
चमकीले मुश्की घोड़े पर हवा से बातें करता
जिगर जिगर करती तलवार से जंगल काटता आया
दरवाज़ों से लिपटी बेलें परे हटाता
जंगल की बाँहों में जकड़े महल के हाथ छुड़ाता
जब अंदर आया तो देखा
शहज़ादी के जिस्म की सारी सूइयाँ ज़ंग-आलूदा थीं
रस्ता देखने वाली आँखें
सारे शिकवे भुला चुकी थीं!

— Parveen Shakir

More by Parveen Shakir

Other nazm from the same pen

See all from Parveen Shakir →

Kamar Shayari

Shers of kamar.

All Kamar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling