उस ने मेरे हाथ में बाँधा

उजला कंगन बेले का
पहले प्यार से थामी कलाई
बा'द इस के हौले हौले पहनाया
गहना फूलों का
फिर झुक कर हाथ को चूम लिया
फूल तो आख़िर फूल ही थे
मुरझा ही गए
लेकिन मेरी रातें उन की ख़ुशबू से अब तक रौशन हैं
बाँहों पर वो लम्स अभी तक ताज़ा है
शाख़-ए-सनोबर पर इक चाँद दमकता है
फूल का गहना
प्रेम का कंगन
प्यार का बंधन
अब तक मेरी याद के हाथ से लिपटा हुआ है

— Parveen Shakir

More by Parveen Shakir

Other nazm from the same pen

See all from Parveen Shakir →

I Miss You Shayari

Shers of i miss you.

All I Miss You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling