गुड़िया सी ये लड़की

जिस की उजली हँसी से
मेरा आँगन दमक रहा है
कल जब सात समुंदर पार चली जाएगी
और साहिली शहर के सुर्ख़ छतों वाले घर के अंदर
पूरे चाँद की रौशनी बन कर बिखरेगी
हम सब उस को याद करेंगे
और अपने अश्कों के सच्चे मोतियों से
सारी उम्र
इक ऐसा सूद उतारते जाएँगे
जिस का अस्ल भी हम पर क़र्ज़ नहीं था!

— Parveen Shakir

More by Parveen Shakir

Other nazm from the same pen

See all from Parveen Shakir →

Shahr Shayari Collection

Shers of shahr shayari collection.

All Shahr Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling