Mood off Shayari
Top 20

Mood off Shayari

    दुनिया की फ़िक्र छोड़, न यूँ अब उदास बैठ
    ये वक़्त रब की देन है, अम्मी के पास बैठ

    Salman Zafar
    46 Likes

    क़फस उदास है यारों सबा से कुछ तो कहो
    कहीं तो बहरे-खुदा आज ज़िक्र-ए-यार चले

    Faiz Ahmad Faiz
    31 Likes

    शाम भी थी धुआँ धुआँ हुस्न भी था उदास उदास
    दिल को कई कहानियाँ याद सी आ के रह गईं

    Firaq Gorakhpuri
    39 Likes

    लम्हे उदास उदास फ़ज़ाएं घुटी घुटी
    दुनिया अगर यही है तो दुनिया से बच के चल

    Shakeel Badayuni
    22 Likes

    खुद से भी मिल न सको, इतने पास मत होना
    इश्क़ तो करना, मगर देवदास मत होना

    देखना, चाहना, फिर माँगना, या खो देना
    ये सारे खेल हैं, इनमें उदास मत होना

    Kumar Vishwas
    117 Likes

    शहर का तब्दील होना शाद रहना और उदास
    रौनक़ें जितनी यहाँ हैं औरतों के दम से हैं

    Muneer Niyazi
    22 Likes

    जैसे देखा हो आख़िरी सपना
    रात इतनी उदास थीं आँखें

    Siraj Faisal Khan
    27 Likes

    तिरा ख़याल बहुत देर तक नहीं रहता
    कोई मलाल बहुत देर तक नहीं रहता

    उदास करती है अक्सर तुम्हारी याद मुझे
    मगर ये हाल बहुत देर तक नहीं रहता

    Noon Meem Danish
    51 Likes

    उसकी जुल्फ़ें उदास हो जाए
    इस-क़दर रोशनी भी ठीक नहीं

    तुमने नाराज़ होना छोड़ दिया
    इतनी नाराज़गी भी ठीक नहीं

    Fahmi Badayuni
    126 Likes

    तो देख लेना हमारे बच्चों के बाल जल्दी सफ़ेद होंगे
    हमारी छोड़ी हुई उदासी से सात नस्लें उदास होंगी

    Danish Naqvi
    57 Likes

    परिंद शाख़ पे तन्हा उदास बैठा है
    उड़ान भूल गया मुद्दतों की बंदिश में

    Khaleel Tanveer
    45 Likes

    मेरे महबूब मत बेचैन होना
    तेरे क़ासिद ने ख़त पहुँचा दिया है

    Shajar Abbas
    2 Likes

    बेचैन फिरता हूँ मैं अक्सर ख़्वाब में
    होती नहीं आबाद मेरी नींद भी

    Piyush Mishra 'Aab'
    2 Likes

    अब शहर की थकावट बेचैन कर रही है
    अब शाम हो गई है चल माँ से बात कर लें

    Akash Rajpoot
    14 Likes

    जिसने बेचैनियाँ दी हैं मुझे बेचैन रहे
    मैंने रो-रो के ख़ुदा से ये दुआ माँगी है

    Shajar Abbas
    4 Likes

    सुब्ह-ओ-शाम अब हमको बस उदास रहना है
    ग़मज़दों की मंज़िल का रास्ता उदासी है

    Rohit tewatia 'Ishq'
    7 Likes

    अब इन जले हुए जिस्मों पे ख़ुद ही साया करो
    तुम्हें कहा था बता कर क़रीब आया करो

    मैं उसके बाद महिनों उदास रहता हूँ
    मज़ाक में भी मुझे हाथ मत लगाया करो

    Tehzeeb Hafi
    289 Likes

    अब उदास फिरते हो सर्दियों की शामों में
    इस तरह तो होता है इस तरह के कामों में

    Shoaib bin aziz
    70 Likes

    बहुत उदास था उस दिन मगर हुआ क्या था
    हर एक बात भली थी तो फिर बुरा क्या था

    Javed Nasir
    35 Likes

    मज़ाक सहना नहीं है हँसी नहीं करनी
    उदास रहने में कोई कमी नहीं करनी

    Swapnil Tiwari
    46 Likes

How's your Mood?