मस्त घटा मंडलाई हुई है

बाग़ पे मस्ती छाई हुई है
झूम रही हैं आम की शाख़ें
नींद सी जैसे आई हुई है
बोलता है रह रह के पपीहा
बर्क़ सी इक लहराई हुई है
लहके हुए हैं फूल शफ़क़ के
आतिश-ए-तर छलकाई हुई है
शे'र मिरे बन बन के हुवैदा
क़ौस की हर अँगड़ाई हुई है
रेंगते हैं ख़ामोश तराने
मौज-ए-हवा बल खाई हुई है
रौनक़-ए-आलम सर है झुकाए
जैसे दुल्हन शरमाई हुई है
घास पे गुम-सुम बैठा है 'कैफ़ी'
याद किसी की आई हुई है

— Kaifi Azmi

More by Kaifi Azmi

Other nazm from the same pen

See all from Kaifi Azmi →

Diwangi Shayari

Shers of diwangi.

All Diwangi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling