वही क़स्में शब-ए-ना-मो'तबर की

वही रस्में हैं शहर-ए-संग-दिल की
वही दीवार-ए-बे-रौज़न कि जिस को
ज़बानें दिन ढले तक चाटती हैं

किसे पूछें बिरुन-ए-सहन क्या है
कहाँ किस खेत में गंदुम उगी है
कहाँ किस झील में सूरज गिरा है

कहाँ हैं तेरी ज़िरहें मेरी ढालें
कहाँ वो चाँद है जिस की तलब में
ख़ला में फेंक दीं चेहरों ने आँखें

कहाँ है इस घनी दीवार-ए-शब में
इकहरी ईंट की चुनवाई पूछें
कहाँ से कोई ख़िश्त-ए-ग़म उखाड़ें
कहाँ दीवार में रौज़न बनाएँ

— Jawayd Anwar

More by Jawayd Anwar

Other nazm from the same pen

See all from Jawayd Anwar →

Chaand Shayari

Shers of chaand.

All Chaand Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling