बहुत ही तेज़ बारिश है

हवा भी कुछ इस तूफ़ानी
मुसलसल आसमाँ
कई घंटे से यकसाँ
बरसता जा रहा है
और मिरी खिड़की पे बैठा एक कव्वा
पँख से टपकाता पानी
आसमाँ की नक़्ल करता जा रहा है
और इस से कुछ परे
छप्पर पे कोई आदमी-ज़ादा
छुपाए सर को पोली-थीन से अपना
छुपाता सर
वो छप्पर का भी पोली-थीन से
बिल्कुल अनोखा लग रहा है

— Jafar Sahni

More by Jafar Sahni

Other nazm from the same pen

See all from Jafar Sahni →

Parinda Shayari

Shers of parinda.

All Parinda Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling