बहुत नर्म-ओ-नाज़ुक

हसीं पँख वाली
परेशान तितली
कभी पत्ते छू कर
कभी चूम कर फूल
राह-ए-बक़ा ढूँडने में लगी थी
किरन आफ़्ताबी थी देती दिलासा
हवा भी थपकती थी
शफ़क़त से उस को
कि इतने में इंसान-ज़ादा कोई
चुपके से अपनी चुटकी में ले कर
बड़े प्यार से
इस हसीं पँख वाली
परेशान तितली को
दिखला गया है
फ़ना का इलाक़ा

— Jafar Sahni

More by Jafar Sahni

Other nazm from the same pen

See all from Jafar Sahni →

Nature Shayari Collection

Shers of nature shayari collection.

All Nature Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling