दश्त-ए-बे-नख़ील में

बाद-ए-बे-लिहाज़ ने
ऐसी ख़ाक अड़ाई है
कुछ भी सूझता नहीं

हौसलों का साएबान
रास्तों के दरमियान
किस तरह उजड़ गया
कौन कब बिछड़ गया
कोई पूछता नहीं
फ़स्ल-ए-ए'तिबार में
आतिश-ए-ग़ुबार से
ख़ेमा-ए-दुआ जला
दामन-ए-वफ़ा जला
किस बुरी तरह जला
फिर भी ज़िंदगी का साथ है कि छूटता नहीं
कुछ भी सूझता नहीं
कोई पूछता नहीं
और ज़िंदगी का साथ है कि छूटता नहीं

— Iftikhar Arif

More by Iftikhar Arif

Other nazm from the same pen

See all from Iftikhar Arif →

Hijr Shayari Collection

Shers of hijr shayari collection.

All Hijr Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling