Gulzar
Gulzar
Nazm

वो जो शाइ'र था

वो जो शाइ'र था चुप-सा रहता था
बहकी-बहकी-सी बातें करता था
आँखें कानों पे रख के सुनता था
गूँगी खामोशियों की आवाज़ें!

जमा करता था चाँद के साए
और गीली- सी नूर की बूँदें
रूखे-रूखे- से रात के पत्ते
ओक में भर के खरखराता था

वक़्त के इस घनेरे जंगल में
कच्चे-पक्के से लम्हे चुनता था
हाँ वही, वो अजीब- सा शाइ'र
रात को उठ के कोहनियों के बल
चाँद की ठोड़ी चूमा करता था

चाँद से गिर के मर गया है वो
लोग कहते हैं ख़ुद-कुशी की है

— Gulzar

More by Gulzar

Other nazm from the same pen

See all from Gulzar →

Chaand Shayari

Shers of chaand.

All Chaand Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling