Gulzar
Gulzar
Nazm

"दो सौंधे सौंधे से जिस्म जिस वक़्त"

दो सौंधे सौंधे से जिस्म जिस वक़्त
एक मुट्ठी में सो रहे थे
लबों की मद्धम तवील सरगोशियों में साँसें उलझ गई थीं
मुँदे हुए साहिलों पे जैसे कहीं बहुत दूर
ठंडा सावन बरस रहा था
बस एक रूह ही जागती थी
बता तू उस वक़्त मैं कहाँ था?
बता तू उस वक़्त तू कहाँ थी?

— Gulzar

More by Gulzar

Other nazm from the same pen

See all from Gulzar →

Badan Shayari

Shers of badan.

All Badan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling